Ashok Chavan Supports Joins BJP

Loading

मुंबई. नांदेड़ वाघाला नगर निगम के 55 कांग्रेस पार्षद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। चव्हाण ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन के बाद चव्हाण पहली बार नांदेड़ पहुंचे। चव्हाण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये पार्षद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास के कारण भाजपा में शामिल हुए।

नांदेड़ वाघला नगर निगम निकाय के 81 सदस्यों में से कांग्रेस के पास 73 थे। चव्हाण के साथ पार्टी छोड़ने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक अमर राजुरकर ने कहा कि भविष्य में और नगरसेवक भाजपा में शामिल होंगे। (एजेंसी)