Another case of covid-19 was reported in Mizoram, the total number of cases was 148.

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने फिर एक बार रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में लगातार दूसरे दिन 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। मुंबई (Mumbai) में भी कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2877 संक्रमित मिले। वहीं नागपुर (Nagpur) में भी कोरोना का कहर जारी है। यहां पिछले 24 घंटे में 3235 मामले मिले। इसके अलावा पुणे, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, जलगांव, नांदेड़, अमरावती और लातूर में भी हालात बेकाबू होने लगे हैं। राज्य में मौतों के मामलों में भी इजाफा हुआ है। इस बात की जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में 25,681 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,22,021 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 70 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 53,208 पर पहुंची गई है।

    पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 14,400 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अब तक कुल 21,89,965 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलहाल राज्य में 1,77,560 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी महीने में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद से कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को राज्य में 17,864, बुधवार को 23,179 और गुरुवार को राज्य में 25,833 मामले दर्ज किए गए थे।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो में राज्य में कुल 12,764 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अब तक कुल 21,75,565 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलहाल राज्य में 1,66,353 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में रिकॉर्ड मामले

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को मुंबई में रिकॉर्ड मामले सामने आहे। पिछले 24 घंटे में यहां 3062 नए मामले मिले है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 हो गई है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद कोरोना से मरनेवालों की कुल संख्या 11,565 हो गई। राहत की बात है कि मुंबई में शुक्रवार को कुल 1,334 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। यहां अब तक 3,23,281 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं 20,140 एक्टिव मामले है।

    नागपुर में नहीं थम रहा कोरोना

    राज्य की उपराजधानी नागपुर देश में कोरोना का नया हॉस्पॉट बना गया है। जिले में लॉकडाउन लगने के बाद भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को को जिले में  3,235 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 35 लोगों की मौत हुई है और 1245 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद कुल मामलों और मरने वालों की संख्या क्रमशः 1,85,787 और 4,563 हो गई है।

    9 जिलों में नाईट कर्फ्यू

    राज्य के पुणे, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, जलगांव, नांदेड़, अमरावती और लातूर में कोरोना से हालात बेकाबू हो रहे हैं। सरकार ने इन 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है जबकि नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन है।

    कहा कितने एक्टिव केस 

    जिला  एक्टिव केस
    पुणे  37,384
    नागपुर  25,861
    मुंबई 20,140
    ठाणे  16,735
    नासिक  11,867
    औरंगाबाद  11,524
    जलगांव  5,032
    नांदेड़  5,391
    अकोला  4,507