किसानों को हो रही परेशानी नहीं होगी बर्दाश- नेते

  • सांसद पहुंचे किसानों के खेत पर

Loading

चामोर्शी. लौटते मानसून, तूफानी वर्षा ओलावृष्टि के कारण किसानों के फसलों का भारी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को उनकी परेशानी व समस्याओं को समझना आवश्यक है. किसानों की परेशानियों को लेकर प्रशासकीय अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा लापरवाही, टालमटोल कर किसानों को परेशान करने पर बर्दाश नहीं किया जाएगा। ऐसी चेतावनी सांसद अशोक नेते ने प्रशासकीय अधिकारी व कर्मचारियों को दी। 

लौटते मासून ने, तूफानी हवाओं के साथ हुई वर्षा तथा ओलावृष्टि से किसानों का व्यापक नुकसान हुआ है। किंतु तहसील प्रशासन की ओर से अबतक सर्वे नहीं शुरु किया गया जिससे किसानों के नुकसान की सुध कौन लेगा? इस परिस्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के लिए सांसद अशोक नेते  कुनघाडा जिप क्षेत्र का दौरा करते हुए नुकसानग्रस्त खेतों का निरीक्षण किया। सांसद नेते ने मालेरचक, कुनघाडा, जोगना परिसर में किसानों के खेत पर जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। खडी फसलों का व्यापक नुकसान होने की बात ध्यान में आई । इस अवसर पर जिप के कृषि सभापति रमेश बारसागडे, भाजपा आदिवासी आघाडी के प्रदेश महासचिव  प्रकाश गेडाम, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री भास्कर बुरे, उपजिलाधिकारी तथा चामोर्शी के तहसीलदार अवतरे समेत कृषि विभाग के अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे। 

सांसद अशोक नेते ने किसानों की समस्या व प्रत्यक्ष फसल परिस्थिति को ध्यान में रखकर  सभी नुकसानग्रस्तों के खेतों के तत्काल सर्वेक्षण कर रिपोर्ट सरकार को पेश करने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिए। फसल बीमा के आने वाली बाधा दूर कर सभी किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ देने के निर्देश उन्होने  दिए। किसानों की समस्याओं के संदर्भ में कृषि विभाग, पटवारी, ग्रामसेवक या तहसील कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा टालमटोल किए जाने बर्दास्त न करने की चेतावनी दी है।

नुकसानग्रस्त किसानों ने रखी व्यथा

किसानों ने कडी परीश्रम व पैसे खर्च कर बुआई की गई फसल आधे से अधिक नष्ट हुई है। 50 प्र.श. भी उत्पादन हाथ में नहीं आने से उत्पादन खर्च नहीं निकलने की बात नुकसान ग्रस्तों ने सांसद के समक्ष रखी।