जलगांव जिला दुग्ध संघ के मुख्य सूत्रधार सी. एम. पाटिल गिरफ्तार

    Loading

    जलगांव : जलगांव जिला दुग्ध संघ (Jalgaon District Milk Union) गबन मामले (Embezzlement Case) में दुग्ध संघ के मुख्य मुखबीर सी. एम. पाटिल (C. M. Patil) को जलगांव शहर पुलिस (Jalgaon City Police) ने अयोध्या नगरी से हिरासत (Custody) में लिया है। नगर पुलिस स्टेशन इस संबंध में कार्रवाई कर रही है। 

    जिला दुग्ध संघ के संबंध में गबन और चोरी की कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुई थी। दुग्ध संघ के खिलाफ एक करोड़, 15 लाख रुपए का गबन कर सरकार से ठगी करने का मामला शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। जिला दुग्ध संघ में सोमवार 14 नवंबर की रात 9 बजे गबन के मामले में हरि रामू पाटिल, किशोर काशीनाथ पाटिल, अनिल हरिशंकर अग्रवाल और रवि मदनलाल अग्रवाल सहित संगठन के कार्यकारी निदेशक मनोज को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस अपराध के आरोपी चंद्रकांत मोतीराम पाटिल उर्फ सीएम पाटिल की मदद से रवि अग्रवाल को अखाद्य घी की आपूर्ति की जा रही थी, उस अखाद्य घी से चॉकलेट बनाकर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया गया। 

    अब तक कुल आरोपियों की संख्या 6 हो चुकी है

    सी. एम पाटिल जिन्हें इस मामले का मुख्य मुखबीर माना जा रहा है। पाटिल को भी नगर पुलिस ने अयोध्या नगरी से बुधवार 16 नवंबर को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस अपराध में अब तक कुल आरोपियों की संख्या 6 हो चुकी है। यह कार्रवाई शहर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप परदेशी, पुलिस नायक रवि पाटिल ने की है। शहर पुलिस स्टेशन में सीएम पाटिल से पूछताछ शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से जलगांव शहर में सनसनी फैल गई है।