मौजूदा सांसद को नहीं संकट मोचन को टिकट देगी BJP, गरमाया राजनीतिक माहौल

Loading

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव से बड़े राजनीतिक उलटफेर के संभावना की खबर सामने आ रही है। 17वीं लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू होते ही जिले में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा संकट मोचन मंत्री गिरीश महाजन को मौका देने का मन बना रही है। मौजूदा सांसद उन्मेष पाटील से BJP आलाकमान खुश नहीं है। सांसदी से उनका पत्ता कट सकता है।
 
संकट मोचन को मिलेगा मौका
भाजपा दो बार जीत हासिल कर चुकी है। तीसरी बार हैट्रिक लगाने की रणनीति बना रही है। चर्चा है कि राज्य में चुनाव हारे विधायकों को लोकसभा के लिए मैदान में उतारा जाएगा।  राजनीतिक गलियारों में इस बात की खूब चर्चा है कि भाजपा के संकटमोचक विधायक गिरीश महाजन भाजपा के मौजूदा सांसद उन्मेष पाटिल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसमें जलगांव जिले में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकटमोचक माने जाने वाले पूर्व चिकित्सा, जल संसाधन मंत्री और वर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन को लेकर चर्चा चल रही है। जिले की रावेर और जलगांव लोकसभा सीटों पर डॉ. उल्हास पाटिल के 13 महीने के कार्यकाल को छोड़कर पिछले 6 पंचवर्षीय अवधि से भाजपा का कब्जा रहा है।

 
मौजूदा सांसद से नाराज आलाकमान
अब तक दोनों लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक सांसद ने दो-दो बार चुनाव लड़ा है और जीत का परचम लहराया है। 2019 के जलगांव लोकसभा के लिए नामांकन भरने के आखिरी समय में ऐन समय पर विधायक रहते हुए उन्मेष पाटील ने अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी जिसमें उनको जीत प्राप्त हुई। लेकिन इस बार उनको मौका नहीं मिलेगा। सांसद उन्मेष पाटिल के कार्यकाल से आलाकमान खुश नहीं हैं। तो साफ़ है कि इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलेगी। 
 
NCP की टिकट से लड़ेंगे BJP के सांसद
खबर ये भी है कि महाविकास अघाड़ी में राष्ट्रवादी और उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना मज़बूत स्थिति में हैं। इस बार भाजपा के हाथ से अवसर निकल सकता है। खबर ये भी है कि अगर बीजेपी की तरफ से मौजूदा सांसद को टिकट नहीं मिला तो उन्मेष पाटील राष्ट्रवादी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है।