heat wave
Photo : Social Media

    Loading

    भुसावल : इन दिनों गर्मी (Heat) के तेवर बढ़ते ही जा रहे है। गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा (Silence) पसरा हुआ। लोग गर्मी के चलते घरों में दुबके हुए हैं। वर्तमान समय में तापमान (Temperature) में तेजी से वृद्धि हुई है, गर्म हवाएं चलने लगी हैं, जिसके कारण लू लगने की आशंका बढ़ गई है। भुसावल शहर में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम (Maximum) और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में अंतर देखा जा रहा है। जिससे दिन में भीषण गर्मी जिसका तापमान 45 या उससे ऊपर का बना हुवा है। ऐसे मौसम का मिजाज बना हुआ है जिसके कारण शहर में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान में लू (Heatstroke) लगने के लक्षण और इसका खतरा बेहोसी (Fainting), तेज बुखार (High Fever), थकावट (Exhaustion), सिरदर्द (Headache) लू के प्रमुख मरीज़ है। लू लगने से उल्टी चक्कर भी आ सकते है, इससे मांसपेशियों में भी ऐंठन हो सकती है। ऐसे कहना है नगर पालिका के डॉ. तौसीफ खान का।  तथा सर्दी, खांसी, बुखार, अपच, अंगों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में शहर और ग्रामीण इलाको में काफी इजाफा हुआ है। खास कर छोटे बच्चे और बुज़ुर्ग को लू और भीषण गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। पिछले सप्ताह से शहर के बढ़ते अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक था और रात का न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच अस्थिर है। इसका असर कम इम्युनिटी वाले बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खाली पेट घर से बाहर न जाएं, इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं। लू से बचाव के लिए देसी घरेलू उपाय आम का पना, नींबू का पानी और प्याज के रस का उपयोग करें। 

    नगर पालिका के डॉक्टर तौसीफ खान ने बताया कि नगर निगम अस्पताल की ओपीडी में बेहोसी, तेज बुखार, थकावट, सिरदर्द लू लगने और उल्टी चक्कर के मरीजों अस्पताल में रहे है। 

    नगर पालिका स्वस्थ विभाग की प्रमुख डॉ. कीर्ति फालतंकर का कहना था की भीषण गर्मी के इस मौसम में घर के मटके से जायदा साफ़ पानी का सेवन करे और रोज़ नीबू, संतरे या गन्ने का रस किसी अन्य रसीले फलो का रस दिन में दो बार अवश्य पिए। जायदा फलों का इस्तेमाल करें। इस दौरान गर्मी के दिनों में पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन बढ़ाएं। दिन भर तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें। गर्मियों में लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। लू से बचने के लिए शरीर की महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, आंख, कान, नाक आदि अंगों के लिए आपको लू से बचने के लिए विशेष ध्यान देना होगा। इन अंगों के जरिये ही गर्मियों में हमारे शरीर के अंदर लू प्रवेश करती है। जिससे लोग लू का शिकार हो जाते है।