जलगांव महानगरपालिका पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का आंदोलन, आंदोलनकारी बोले- नहीं मिल रही सुविधाएं

    Loading

    जलगांव : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने महानगरनिगम परिसर में धावा बोलकर महानगरपालिका (Municipal Corporation) प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार पर आंदोलन (Protest) कर शहर का विकास भगास नगरसेवक झक्कास के नारे लगाए। आरोप लगाया गया कि शहर की खराब सड़कों की और मूलभूत सुविधाओं (Facilities) के अभाव का मुख्य कारण पार्षदों की लापरवाही हैं। ठेकेदारों से मिलीभगत कर शहर की दुर्दशा कर रखी है। महानगरपालिका कमिश्नर को ज्ञापन लेने के लिए नीचे आने के लिए बार-बार कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की इसके बाद महानगरपालिका प्रशासन ने मांगो ज्ञापन स्वीकार किया।

    महानगरपालिका को दिए ज्ञापन में कहा कि नागरिकों को सड़क, सीवरेज, लाइटिंग, जलापूर्ति आदि नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने में नगर निगम प्रशासन पूरी तरह असफल रहा है। इसी अक्षमता के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जलगांव महानगरपालिका प्रशासन भवन के सामने धरना दिया। इस आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष अशोक लाडवंजारी ने किया था।

    दो-तीन महीने में सड़कों की हालत खराब

    जलगांव शहर में विगत चार वर्षों से नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों को सड़क, सीवर, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। शहर की सभी प्रमुख सड़कों और वार्डों में कॉलोनियों की सड़कों पर कई गड्ढे हैं, दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। जिससे शारीरिक कष्टों को झेलना पड़ रहा है। मंत्री और पालक मंत्री के करीबी सहयोगियों को दिए एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जलगांव शहर की सभी सड़कों का काम शुरू नहीं हुआ है। शहर में सड़क का काम ठेकेदारों को दे दिया गया है, चूंकि वे काम की गुणवत्ता को बरकरार नहीं रख सके, इसलिए दो-तीन महीने में सड़कों की हालत खराब हो रही है। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महानगरनिगम प्रशासन को बयान देते हुए मांग की कि शहर में सड़क, सीवर और अन्य कार्य जल्द शुरू किए जाएं। इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष अशोक लाडवंजारी, युवा नगर अध्यक्ष रिंकू चौधरी, महिला नगर अध्यक्ष मंगला पाटिल, अमोल कोल्हे, भगवान सोनवणे, यशवंत पाटिल, किरण राजपूत आदि के हस्ताक्षर हैं।