
मुंबई. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में मिले कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के चलते दुनिया भर में दहशत और चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने नए दिशानिर्देश (New Guideline) जारी किए हैं। इनमें राज्य में किसी भी देश से आने वाले यात्री भारत सरकार (Government of India) के निर्देशों द्वारा शासित होंगे। घरेलू यात्रियों को या तो पूरी तरह से वैक्सीनेशन होना चाहिए या फिर 72 घंटे के लिए वैध आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ रखनी होगी।
इसी बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 889 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 17 मरीजों की मौत हो गई है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,33,612 और मृतकों की संख्या 1,40,908 हो गई है। इस बात की जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।
#Maharashtra #COVID19 Updates for today
*⃣New Cases – 889
*⃣Recoveries – 738
*⃣Deaths – 17
*⃣Active Cases – 8,237
*⃣Total Cases till date – 66,33,612
*⃣Total Recoveries till date – 64,80,799
*⃣Total Deaths till date – 1,40,908
*⃣Tests till date – 6,52,56,850(1/4)🧵
— PIB in Maharashtra 🇮🇳 (@PIBMumbai) November 27, 2021
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 738 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,80,799 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 8,237 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.70 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 852 मामले सामने आए थे और 34 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 665 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।
महाराष्ट्र में कम से कम 10 जिलों और चार नगर निगमों ने पिछले 24 घंटों में कोई नया कोरोना केस दर्ज नहीं किया। मुंबई शहर में सबसे अधिक 210 नए मामले मिले हैं। इसके बाद पुणे शहर में 96 नए मामले सामने आए।
राज्य के आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में मुंबई संभाग में सबसे अधिक 385 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए, इसके बाद पुणे संभाग में 246 और नासिक संभाग में 169 मामले सामने आए। वहीं लातूर संभाग 29, औरंगाबाद संभाग 21, अकोला संभाग 15, कोल्हापुर संभाग 13 और नागपुर संभाग में 11 नए मामले दर्ज किए गए।
उधर मुंबई संभाग में पांच मौतें हुई। जबकि, कोल्हापुर और लातूर संभाग में चार-चार मौतें हुई। वहीं पुणे और नासिक संभाग दो-दो मौतें दर्ज की गई है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि अकोला, नागपुर और औरंगाबाद संभाग में आज एक भी मौत नहीं हुई है।
राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,01,557 नमूनों की जांच की गई। यहां अब तक 6,52,56,850 नमूनों की कोरोना टेस्ट की गई है।