
नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र में नई सरकार कब और कैसे बनेगी यह करोड़ों रुपए का सवाल आज सबके सामने है। वहीं सूत्रों के आधार पर आ रही खबर के मुताबिक, आज ही शाम 7 बजे देवेंद्र फडणवीस, CM पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही शिवसेना बागी गुट के एकनाथ शिंदे डिप्टी CM बन सकते हैं।
गौरतलब है कि इसके पहले खबर आ रही थी कि, देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल के सामने आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं। इस नयी सरकार में अब एकनाथ शिंदे डिप्टी CM होंगे। लेकिन अब सूत्रों के अनुसार यह शपथ ग्रहण आज ही शाम 7 बजे हो सकता है। जिसमे देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Mumbai: Eknath Shinde met BJP leader Devendra Fadnavis at the latter’s residence, this evening pic.twitter.com/BSiW25H9cU
— ANI (@ANI) June 30, 2022
#WATCH | Mumbai: Eknath Shinde & BJP leader Devendra Fadnavis leave the latter’s residence for Raj Bhawan pic.twitter.com/1ix6FCGApQ
— ANI (@ANI) June 30, 2022
इससे पहले आज बागी विधायक एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंच चुके हैं। वह यहां राज्यपाल से मिलेंगे। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरकर शिंदे ने अपने समर्थकों को विक्ट्री साइन भी दिखाया था। बता दें कि एकनाथ शिंदे आज गोवा से अकेले आए हैं। वहीँ आज उनके पास 39 विधायकों का समर्थन पत्र भी है। इस तरह देखा जाए तो आज देवेंद्र फडणवीस और शिंदे, ये दोनों मिलकर आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। यहां पहुँचते ही उन्हें Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है।