Mumbai School
Photo Credits-ANI Twitter

    Loading

    मुंबई: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई है। लेकिन कोविड (COVID-19) का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इन सब के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra School Reopening) में आज से आठवीं और 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान राज्य के सभी स्कूलों को कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। 

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में 8वीं से 12वीं की कक्षाएं आज से शुरू हो गयी हैं। सूबे के सभी स्‍कूलों को  कोविड-19 से जुड़े सभी प्रोटोकॉल्‍स को मानना जरूरी है। जिसमें सामाजिक दूरी, नियमित सेनिटाइजेशन और हर समय मास्‍क पहनने सहित कई चीजों का समावेश है। इसी कड़ी में राज्य में आज से कक्षा 8-12वीं के स्कूल खुल गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई के बाई कबिबाई स्कूल की तस्वीरें साझा की हैं। स्कूल के एक अध्यापक ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से हम बच्चों से नहीं मिले हैं इसलिए हम उत्साहित हैं। हमने तैयारियां की हैं और हम उनका अच्छे से स्वागत करेंगे।

    वहीं सूबे में अन्‍य कक्षाओं के लिए फैसला अगले महीने लिया जा सकता है। स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले से बड़ी तादात में माता-पिता बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दरअसल सूबे में पिछले साल कोविड तांडव के कारण स्कूलों को बंद किया गया था। आज से 8वीं-12वीं कक्षाएं खुल गई हैं। एक कक्षा में 50 छात्र ही बैठ सकेंगे। छात्र हर दूसरे दिन स्कूल आएंगे। स्कूल की तरफ से मास्क, सैनिटाइजर भी दिया जायेगा।