manoj-jarange-patil-allegations-on-devendra-fadnavis-poison-maratha-reservation
देवेन्द्र फडणवीस-मनोज जरांगे पाटिल

Loading

नागपुर: मराठा आरक्षण आंदोलन (Maratha Reservation) पर SIT जांच करने की खबर सामने आई है। ऐसे में अब ठीक इसके बाद मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने संभाजीनगर (Sambhajinagar) में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की जमकर आलोचना की। 

गौरतलब हो कि बीजेपी विधायकों ने जरांगे के आंदोलन की एसआईटी जांच कराने की मांग की। इस मांग के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मामले की एसआईटी जांच के आदेश दिए। जरांगे पाटिल ने कहा कि इस आदेश पर नेताओं की भी एसआईटी से जांच करायी जानी चाहिए। इस तरह फिर से जरांगे ने फडणवीस पर हमला बोला है। 

जरांगे ने बयान दिया कि जब तक मराठों को ओबीसी से आरक्षण नहीं दिया जाता, वे नहीं रुकेंगे। गौरतलब हो कि रविवार (25 फरवरी) को मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन पर कई तरह के सनसनीखेज आरोप भी लगाए थे। इसके बाद इस मामले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। 

बीजेपी विधायक (BJP) (MLA) आशीष शेलार (Ashish Shelar) द्वारा जरांगे के इस मराठा आंदोलन की एसआईटी जांच की मांग की गई। ऐसे में अब विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी इस मामले की एसआईटी जांच को मंजूरी दे दी है।