SIT, Maratha Reservation, Manoj Jarange Patil
मनोज जरांगे पाटिल-मराठा आंदोलन (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) और मनोज जरांगे (Manoj Jarange) से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस खबर के मुताबिक, मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल मुसीबतों में पड़ सकते है। महाराष्ट्र में फिर एक बार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर माहौल गरमा गया है। 

जैसा की हम सब जानते है रविवार (25 फरवरी) को मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन पर कई तरह के सनसनीखेज आरोप भी लगाए थे। इसके बाद इस मामले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। 

लिहाजा, बीजेपी विधायक (BJP) (MLA) आशीष शेलार (Ashish Shelar) द्वारा जरांगे के इस मराठा आंदोलन की एसआईटी जांच की मांग की गई। ऐसे में अब विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी इस मामले की एसआईटी जांच को मंजूरी दे दी है। 

Ashish Shelar
भाजपा नेता आशीष शेलार

ऐसे में अब यह SIT जांच मनोज जरांगे पाटिल के लिए बहुत बड़ा रोड़ा साबित हो सकती है। गौरतलब हो कि इसके पहले भाजपा नेता नितेश राणे ने भी दावा किया था कि मनोज जरांगे शरद पवार के करीबी है और कही न कही इस पुरे आंदोलन में जरांगे को राजनितिक सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में अब यह देखना होगा की मराठा आंदोलन के इस SIT जांच में क्या सामने आता है।