मुंबई: कांदिवली पश्चिम क्षेत्र ( Kandivali Wes) में सोमवार यानी आज दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई हैं। बचाव-कार्य जारी है।
पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में लगी आग
जानकारी के मुताबिक आग कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर (Mahavir Nagar) की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग (Pavan Dham Veena Santoor building) में लगी है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और बचाव-कार्य कार्य जारी है।
#WATCH मुंबई: कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आग लगी, आग पर काबू पा लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/REWViXft8t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2023
कोई हताहत नहीं
घटना में कितने जान माल का नुकसान हुआ है इसकी सटीक जानकारी नहीं आई है। बिल्डिंग में आग कैसे लगी? इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। घटना से संबधित अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।