Corona Patient in Mumbai
File Photo

Loading

नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महानगर में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 15 नए मरीज मिले। इनमें से 5 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मुंबई में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 का एक भी मरीज नहीं मिला है। इसलिए मुंबई के लिए यह राहत की बात है। 

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर में 493 टेस्ट किए गए, जिनमें से 15 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इलाज के बाद 8 लोगों को शुक्रवार को अस्पताल से घर जाने की अनुमति दी गई। वर्तमान में महानगर में कोरोना के 176 सक्रिय मरीज हैं और 19 अस्पताल में भर्ती हैं। सभी में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं और जल्द रिकवर हो जाएंगे। 1 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

फिलहाल ओमीक्रोन का ‘एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट से फैला हुआ है। मनपा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 से 29 दिसंबर तक कुल 3832 कोविड टेस्ट किए गए हैं। मुंबई में  4215 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।