assam election
Representational Pic

    Loading

    मुंबई: भारत चुनाव आयोग (Election Commission of India) की तरफ से फोटो सहित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। जिसके तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित (Final Voter List Published) कर दी गयी है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और अपर मुख्य सचिव श्रीकांत देशपांडे ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं (Voters) की संख्या 9 करोड़ 2 लाख 85 हजार 801 है। 

    मंत्रालय में आयोजित पत्रकार परिषद में मुख्य चुनाव अधिकारी देशपांडे ने बताया कि 4 अगस्त 2022 से 7 नवंबर 2022 तक पूर्व- पुनरीक्षण का काम किया गया। इसके तहत मतदान केंद्र का सुसुत्रीकरण और प्रमाणीकरण, दो बार पंजीकरण की गलतियों को दूर करने सहित अन्य सुधार के बाद 9 नवंबर को प्ररूप मतदाता सूची प्रकशित की गई। 

    अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गयी

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कालावधि में युवा मतदाताओं के साथ ही दिव्यांग, महिला, रेड लाइट एरिया में काम करने वाली महिला, तृतीयपंथी व्यक्ति,भटक्या मिमुक्ति जाति के पात्र व्यक्ति अपना नाम पंजीकृत करा सकें। इसके लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। चुनाव आयोग ने शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया था। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गयी है।

     दिव्यांग मतदाताओं की संख्या में हुआ इजाफा

    मुख्य चुनाव अधिकारी देशपांडे ने बताया कि राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ 71 लाख 35 हजार 999, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 45 हजार 67 है। राज्य में तृतीयपंथी मतदाताओं की संख्या 4 हजार 735 है। जबकि 6 लाख 77 हजार 483 दिव्यांग मतदाता हैं।  पिछले वर्ष की अपेक्षा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या में 15 हजार की वृद्धि हुई है।