मुंबई में 254 किलो चांदी के गहने लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार, 111 किलो चांदी के गहने बरामद

    Loading

    मुंबई: वीपी मार्ग पुलिस (VP Marg Police) ने दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के ज्वेलरी व्यापारी का डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का 254 किलो चांदी (Silver) के गहने (Jewelry)लेकर फरार आरोपी यशवंत हरदेव आचार्य (38) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस (Police) ने उसके पास से 111 किलो चांदी के गहने समेत नकदी (Cash) बरामद की है।

    दक्षिणी मुंबई के ज्वेलरी व्यापारी सुरेंद्र लक्ष्मी लाल आचार्य ने विश्वासपात्र यशवंत हरदेव आचार्य को एक करोड़ 77 लाख रुपए की चांदी गहने बना कर बेचने के लिए दिया था। इसके लिए उन्होंने उसे मेहनताना भी दे दिया था। वह गहने लेकर फरार हो गया।

    उत्तर प्रदेश के कानपुर से आरोपी हुई गिरफ्तार

    सुरेंद्र ने वीपी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से आरोपी यशवंत आचार्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 111 किलो चांदी और एक लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई है।