BDD Chawl
File

    Loading

    मुंबई:  मुंबई महानगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बीडीडी चाल (BDD Chawl) के पुनर्विकास का मुहूर्त निकल गया है। पुनर्विकास (Redevelopment) का श्रीगणेश मंगलवार को दोपहर इमारत क्रमांक-5 पर हथौड़ा चला कर किया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं। राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Minister Jitendra Awhad) ने ट्वीट कर  इसकी जानकारी दी है।

    आव्हाड ने ट्वीट कर कहा है कि  4 जनवरी मंगलवार को मुंबई के इतिहास में एक नया चरण से शुरू होने जा रहा है। बीडीडी चाल का पुनर्विकास ऐतिहासिक है।  दोपहर 2 बजे  नायगांव में बीडीडी चाल की पहली इमारत को गिराया जाएगा। आव्हाड ने इसे मुंबई के इतिहास में एक सुनहरा क्षण बताया है। मध्य मुंबई स्थित इस बीडीडी चाल का उपयोग शुरू में जेल के रूप में  किया जाता था। बाद में इन इमारतों में मिल मजदूर व अन्य लोग रहने लगे।

     बीडीडी पर चॉल नंबर 5 बी  इमारत को तोड़ा जाएगा

    बताया गया कि सबसे पहले नायगांव बीडीडी पर चॉल नंबर 5 बी  इमारत को तोड़ा जाएगा। इसमें रहने वालों को मिल मजदूरों के लिए बनाई गई एक इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस इमारत में सरकारी कर्मचारी रहते हैं। कब्जाधारियों को इमारत खाली करने के लिए दो महीने का नोटिस दिया गया था। लेकिन जब भवन खाली कराया गया तो कुछ लोगों ने घर से निकलने से मना कर दिया था, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी विवाद के चलते आखिरकार पुलिस यहां मध्यस्थता करने आयी थी। गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड की मध्यस्थता के बाद नागरिकों को पुनर्विकास की गारंटी मिलने के बाद विवाद पर से पर्दा उठ गया।