Electric AC Double Decker Bus best bus

    Loading

    मुंबई: बेस्ट (BEST) की ओर से मुंबईकरों (Mumbaikars) को एक नया तोहफा मिल गया है। देश की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस (Country First Electric AC Double Decker Bus) सेवा मुंबई (Mumbai) में शुरू हो रही है। बताया गया कि पहली नई डबल डेकर बस  मंगलवार से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra-Kurla Complex) से बांद्रा स्टेशन (Bandra Station) तक चलेगी। 

    मुंबईकरों  की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए बेस्ट के बेड़े में पहली बार इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का समावेश किया जा रहा है। ये बसें साउथ मुंबई के सीएसएमटी से नरीमन प्वाइंट, कोलाबा से वर्ली और कुर्ला से सांताक्रूज रूट पर दौड़ती नजर आएंगी।

    इतना होगा किराया

    इस बस का न्यूनतम किराया 6 रुपए रखा गया है। इस डबल डेकर की खास विशेषता है कि ये बसें वातानुकूलित, बैठने की ज्यादा जगह, सीसीटीवी, तीन घंटे तक एक बार चार्ज करने  120 किमी चल सकती हैं। मार्च  के अंत तक बेस्ट की ओर से 50 डबल डेकर एसी इलेक्ट्रिक बसें सेवा में आ जाएंगी।

    900 एसी डबल डेकर

    मुंबई की सड़कों पर प्रदूषण कम करने के मकसद से इलेक्ट्रिक वातानुकूलित डबल डेकर बसें चलाने की योजना बेस्ट बना रहा है। अगले दो साल में मुंबई में कुल 900 एसी डबल डेकर बसें चलेंगी। पहले चरण में 200 डबल डेकर बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी।

    बेस्ट के बेड़े में 3,680 बसें

    बेस्ट के बेड़े में 3,680 से अधिक बसें हैं,जिनमें 2,440 साधारण एसी और गैर-एसी सीएनजी बसें, 396 इलेक्ट्रिक एसी और 25 हाइब्रिड एसी बसें शामिल हैं। बेस्ट के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई एसी और नॉन एसी बसों को सेवा में शामिल किया जाएगा।