Representative Pic
Representative Pic

    Loading

    मुंबई: राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) धीमी होती जा रही है। साथ ही रिकवरी रेट (Recovery Rate) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6149   नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 संक्रमितों की मौत हो गई है। कल के मुकाबले आज मुंबई में 193 नए संक्रमित ज्यादा मिले हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दी।

    BMC के मुताबिक मुंबई में कोरोना के 24 घंटे में कोरोना के 6,149 नए मामले और 7 मरीजों की मौत के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,011,967 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,476 पर पहुंच गई है।  

    वहीं, 12,810 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,48,747 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 94 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वर्तमान में शहर में 44,084 एक्टिव मरीज हैं।

    BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 5,165 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक है, जबकि 575 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 95 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 2,376 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि कुल 5,265 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई में 38,116 बेड्स है, जिसमें से 32,512 बेड्स खाली है।

    मुंबई में आज 47,700 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है। यहां अब तक 146,70,104 नमूनों की जांच की जा चुकी है।