- पर्यटकों के लिए भारतीय रेल ने उठाया कदम
- फिर पटरी पर दौड़ेगी डेक्कन ओडिसी ट्रेन
मुंबई: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने राज्य सरकार के साथ महाराष्ट्र पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक लक्जरी ट्रेन, डेक्कन ओडिसी (Deccan Odyssey) शुरू की थी। लेकिन कोरोना महामारी के बाद से इस ट्रेन की सेवाएं 30 महीने (30 months) से अधिक समय तक बंद रहीं। हालाांकि अब जब हालात सामान्य हो गए हैं, तो जल्द ही इसकी सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं।
भारत में वर्तमान में 5 लक्जरी ट्रेनें हैं
- गोल्डन चैरियट
- रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स
- पैलेस ऑन व्हील्स
- महाराजा एक्सप्रेस
- डेक्कन ओडिसी
शानदार यात्राओं की पेशकश करती है ट्रेन
महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) द्वारा संचालित, डेक्कन ओडिसी यात्रियों को पूरे महाराष्ट्र में सात रात-आठ दिन की यात्रा पर ले जाता था। यह पर्यटकों को शानदार यात्राओं की अनुभूति कराती थी, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 5 से 11 लाख रुपये है। सबसे पहले जो कंपनी इसकी ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड सेवाओं का प्रबंधन करती थी, वह दिवालिया हो गई, जिसके बाद कोविड के बाद ट्रेन सेवाएं बंद हो गई थी।

नई ट्रैवल कंपनी की हुई नियुक्ति
एमटीडीसी ने अपना परिचालन जारी रखने और ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए एक नई ट्रैवल कंपनी नियुक्त की है। वर्तमान में ऑपरेटर यात्रा कार्यक्रम में शामिल किए जाने वाले डेस्टिनेशन लिस्ट तैयार कर रहा है। जिसे एमटीडीसी द्वारा क्लियर करना है और रेलवे बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया जाना है। मिली जानकारी के अनुसार, अगले साल की शुरुआत में सेवाएं फिर से शुरू करने से पहले ट्रेन रेक का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।