chemical factory fire in Taloja industrial area of ​​Navi Mumbai
ANI Photo

Loading

नवी मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में नवी मुंबई (Navi Mumbai) के तलोजा औद्योगिक क्षेत्र (Taloja Industrial Area) में एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक नवी मुंबई के तलोजा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में रात 9:30 बजे करीब आग लगी, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद लोगों ने दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। हालांकि, दमकल विभाग ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले बुधवार को मुंबई के मलाड इलाके में एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई थी। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, शॉपिंग सेंटर से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।