MUMBAI

Loading

मुंबई,  जहां बीते 24  घाटों से मुंबई और उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश हुई है, जबकि कुछ स्थानों में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।  वहीं आज भी शहर में बृहस्पतिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इसके साथ ही निचले इलाकों में कहीं अधिक जलभराव की भी खबर है।

जानकारी दें कि, IMD ने आज यानी गुरूवार को मुंबई  में ‘भारी से अत्यधिक भारी बारिश’ का पूर्वानुमान जताया था। वहीं इस  से ‘रेड अलर्ट’ जारी होने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने आज  को सभी सरकारी तथा निजी स्कूल और कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी है।

मुंबई नगर आयुक्त एवं प्रशासक इकबाल सिंह चहल ने बुधवार रात कहा, ‘‘ बीएमसी का सभी नागरिकों से अनुरोध है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सतर्क रहें, घर के अंदर रहें।” आईएमडी मुंबई के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 24 घंटे की अवधि में कोलाबा वेधशाला में 223.2 मिलीमीटर, सांताक्रूज़ वेधशाला में 145.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

IMD के  अनसार पिछले 24 घंटों में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर 153.5, राम मंदिर क्षेत्र में 161, भायखला में 119, सायन में 112 और बांद्रा में 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह छह बजकर 38 मिनट पर 3.31 मीटर ऊंची लहरें उठीं, वहीं शाम पांच बजकर 58 मिनट पर 3.32 मीटर ऊंची लहरें उठीं।

IMD के अनुसार अगले 24 घंटे शहर में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उपनगरीय सेवाएं सामान्य हैं, लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेन 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम के एक प्रवक्ता ने कहा कि शहर में बसें निर्धारित मार्ग पर ही चल रही हैं।