
नई दिल्ली/मुंबई. मुंबई (Mumbai) के मलाड (Malad) इलाके में एक खेल के मैदान का नाम टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) रखने पर जहां महाराष्ट्र में सियासत गर्म है। वहीं अब संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपनगरीय जिला कलेक्टर को आदेश दिया है कि मलाड क्षेत्र में इस बगीचे को दिया गया ‘टीपू सुल्तान’ का नाम अब जल्द से जल्द हटा दिया जाए। दरअसल इस पार्क का नाम MVA सरकार के कार्यकाल में रखा गया था और BJP ने इस नामकरण का पुरजोर विरोध किया था।
नाम पर होता रहा है हंगामा
जानकारी हो कि इस मामले को लेकर मलाड इलाके में कई बार राजनीतिक हंगामा बरपा। वहीं बीते साल 26 जनवरी को भी BJP, बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने इस नाम का विरोध करते हुए भारी तादात में मलाड चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके चलते मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के जवानों ने हटाने की कोशिश की थोड़ा बल का प्रयोग किया था और BJP के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया था ।
Maharashtra | Guardian Minister of Mumbai Suburban Dist Mangal Prabhat Lodha has ordered Suburban District Collector to remove the name Tipu Sultan given to a garden in Malad area
The park was named during the MVA govt’s tenure and BJP had opposed this nomenclature pic.twitter.com/1bedwQ1upo
— ANI (@ANI) January 27, 2023
क्या है मुद्दा
जानकारी हो कि, मुंबई में मलाड नाम की एक जगह है। इस मलाड इलाके में मुस्लिम धर्म को मानने वाले ज्यादा लोग रहते हैं। वहीं इसी क्षेत्र से विधायक बनकर असलम शेख MVA की महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी बने थे। असलम ने अपने विधायक फंड से अपने क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाया है और उसका नाम रखा गया टीपू सुल्तान। अब BJP इस मैदान के नाम को लेकर लगातार विरोध कर रही है।
वहीं इस कॉम्प्लेक्स के नाम पर बजरंग दल और BJP नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले पर वर्तमान दीप्ति CM देवेंद्र फडनवीस ने कहा था कि, “हम ऐसे व्यक्ति के नाम पर मैदान का नाम नहीं रखने देंगे, जो बड़ी संख्या में हिंदुओं की मौत के लिए जिम्मेदार है।” वहीं तब असलम ने कहा था कि जिस मैदान को कई सालों से लोग टीपू सुल्तान मैदान के नाम से ही जानते हों फिर उसका नाम दूसरा क्यों रखा जाए। फिलहाल शिंदे सरकार के राज्य में आने से अब इस बगीचे के नाम से टीपू सुल्तान का नाम हटाने का आदेश संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने आज दे दिया है।