Thane
फाइल फोटो

Loading

मुंबई. मायानगरी मुंबई (Mumbai) के कुर्ला (पश्चिम) में सोमवार को भारत टॉकीज (Bharat Talkies) के पीछे एक घर की दीवार बगल के चॉल पर गिर गई। इस घटना में एक लड़की की मौत हो गई है। यह घटना आज रात 8:30 बजे की है। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दी।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना भारत टॉकीज के पीछे सुभाष नगर इलाके में सुमेरा भाई बिल्डिंग की है। मृतक का नाम वैष्णवी प्रजापति (18) है। उसे भाभा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।