म्हाडा की प्रारूप सूची 6 अक्टूबर को होगी घोषित

    Loading

    मुंबई. कोंकण आवास एवं क्षेत्रीय विकास बोर्ड (म्हाडा का संभागीय घटक) ने 8 हजार 984 फ्लैटों (Flats) के लिए सार्वजनिक लॉटरी (Lottery) के संशोधित कार्यक्रम की पुन: घोषणा की है। स्वीकृत आवेदनों की अंतिम लिस्ट (Final List) की रिलीज तिथि में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम https://lottery.mhada.gov.in और https://mhada.gov.in के अनुसार ड्रा के लिए स्वीकृत आवेदन पत्रों की प्रारूप सूची का प्रकाशन 6 अक्टूबर, 2021 को शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा। 

    प्रारूप सूची की घोषणा के बाद से 7 अक्टूबर 2021 को दोपहर 3 बजे तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। ड्रा के लिए स्वीकृत आवेदनों की अंतिम सूची म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पट 8 अक्टूबर 2021 को शाम 6 बजे प्रकाशित किए जाने की जानकारी कोंकण मंडल के मुख्य अधिकारी नितिन महाजन ने दी है। कंप्यूटर ड्रॉ का कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2021 को सुबह 10 बजे डॉ. काशीनाथ घनेकर नाट्यगृह, हीरानंदानी मीडोज के पास, मनपाड़ा, ठाणे (प.) में होगा।

    इतना हुआ आवेदन

    • कुल घर – 8,984 
    • कुल रजिस्ट्रेशन – 1,82,523
    • कुल अर्जी- 2,67,215
    • कुल अर्जी (डिपाजिट जमा) – 2,24,434