JADHAV
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. सुबह कि बड़ी खबर के अनुसार शिवसेना नेता यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) के घर पर अब आयकर विभाग (Income Tax) की टीम पहुंची है। उक्त टीम उनके घर पर एक सघन सर्च अभियान चला रही है। बता दें कि जाधव बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। इतना ही नहीं जाधव पर 15 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का आरोप है।

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पर भी अपनी दस्तक दी है। पता हो कि कल ही उनकी पत्नी ने नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था।

    इसी क्रम में शिवसेना नेता यशवंत जाधव के मझगांव स्थित आवास पर आज शुक्रवार सुबह आयकर अधिकारियों ने अपनी छापेमारी की। इसके तहत आयकर विभाग के अधिकारी CRPF जवानों के साथ आज सुबह यशवंत जाधव के घर पहुंचे।  मिली सुचना के अनुसार फिलहाल उनके घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह भी यह स्पष्ट नहीं है कि यशवंत जाधव से किस मामले में उनसे यह पूछताछ की जा रही है।