
मुंबई: मुंबई (Mumbai) और आसपास के इलाकों में स्कूल (Schools) एक बार फिर से खोलने को लेकर महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने गुरुवार को कहा कि, मुंबई और आसपास के इलाकों में स्कूलों को फिर से खोलने पर फैसला दिवाली के बाद लिया जाएगा।
बता दें कि, कोरोना काल के चलते स्कूल बंद कर दिए गए थे। हालांकि देश के कई हिस्सों में स्कूल खोल दिए गए हैं लेकिन मुंबई में अब भी स्कूल बंद हैं। हालांकि मुंबई में जारी कोरोना नियमों में राज्य सरकार और प्रशासन ने कई तरह से ढील दी है और मुंबई में अब कई चीज़ें फिर से खुल चुकी हैं।
The decision on reopening of schools in Mumbai and surrounding areas will be taken after Diwali: Mumbai Mayor Kishori Pednekar pic.twitter.com/Kodsz3aATq
— ANI (@ANI) September 23, 2021
वैसे कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों से एक मुंबई में कोरोना को लेकर स्थिति अब पहले से काफी बेहतर हो गई है। लेकिन अब भी कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। इसलिए सरकार फूंक फूंक कर कदम रख रही है। कोरोना के चलते स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है।