Weather becomes pleasant in Mumbai, cold may increase further in the city: report
File

    Loading

    मुंबई: उत्तर से बहने वाली ठंड हवाओं का असर मुंबई (Mumbai ) में भी महसूस किया जा रहा है। शुक्रवार से मुंबई के तापमान (Temperature) में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठंड बढ़ गई है। यह ठंड (Cold) अगले दो दिन तक बरकरार रहेगी। उसके बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। नए वर्ष से पहले 25 और 26 दिसंबर को मुंबईकरों के पास ठंड के मौसम का आनंद लेने का मौका है।

    मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में उत्तर की तरफ से बहने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। उत्तर भारत में ठंड का मौसम चल रहा है। पूरा उत्तर भारत घने कोहरे में घिरा हुआ है। जिसका असर कोकण क्षेत्र, अलीबाग, रायगड और मुंबई में महसूस किया जा रहा है, लेकिन मुंबई में ठंड का असर 25 और 26 दिसंबर तक रहेगा। 17 दिसंबर से तापमान में वृद्धि शुरु हो जाएगी।

    कुलाबा में तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

    आईएमडी की अधिकारी सुषमा नायर ने बताया कि शनिवार को मुंबई के कुलाबा में तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सांताक्रुज में पारा गिर कर 16 डिग्री पर आ गया। हालांकि ठंड का असर अधिक दिनों तक बरकरार नहीं रहेगा। 27 दिसंबर से तापमान में फिर से इजाफा होना शुरु हो जाएगा। दक्षिण भारत, बंगाल की खाड़ी से बहने वाली हवाएं शुष्क होने के कारण तापमान में वृद्धि होगी।