
नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां राजधानी मुंबई (Mumbai) के दादर स्टेशन में उद्यान एक्सप्रेस में 29 साल की एक महिला यात्री के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने हिमात से इसका विरोध किया तो उसे चलती ट्रेन से ही नीचे फेंक दिया।
ख़बरों के अनुसार, यह घटना बीते 6 अगस्त की है। यह ट्रेन पुणे से मुंबई जा रही थी। वहीं उक्त आरोपी महिला डिब्बे में जबरदस्ती घुस गया था। ऐसे में ट्रेन से नीचे गिरने पर महिला घायल भी हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Maharashtra | A woman passenger, aged 29 years sustained injuries after she was thrown out of a train at Dadar station. The incident took place on 6th August in the ladies compartment of Udyan Express coming from Pune to Mumbai. The accused tried to molest the victim, but when…
— ANI (@ANI) August 8, 2023
मामले पर पुलिस ने जानकारी दी कि, रात करीब 8।30 बजे जब ट्रेन अपने दूसरे आखिरी स्टेशन दादर को पार कर रही थी। तभी आरोपी महिला डिब्बे में घुस गया। उस वक्त कंपार्टमेंट में बहुत कम यात्री मौजूद थे। अधिकारी ने यह भी बताया कि, उसने कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ की और उसका बैग छीन लिया, जिसमें नकदी थी। पुलिस ने आगे बताया कि, जैसे ही महिला ने छेड़छाड़ और लूटपाट का विरोध किया, आरोपी ने उसे डिब्बे से बाहर धकेल दिया और खुद मौके से भाग गया।
घटना पर मुंबई रेलवे पुलिस ने कहा कि, दादर स्टेशन पर ट्रेन से बाहर फेंके जाने के बाद 29 साल की एक महिला यात्री घायल हो गई है। यह घटना बीते 6 अगस्त को पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला डिब्बे में हुई थी। वहीं आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने की लगातार कोशिश की लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। GRP पुलिस ने आरोपी को CSMT स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दादर GRP पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।