Mahadev Viral Photo
महादेव

Loading

पालघर: आज पुरे देश में आस्था का पर्व यानी देवों के देव महादेव की महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) मनाई जा रही है। इसी बीच पालघर (Plaghar News) के वसई विरार (Vasai Virar) से अद्भुत कलाकारी की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां के महानगर पालिका के नालेगांव में श्मशान भूमि की दीवार पर भगवान शंकर की तस्वीर (Bholenath Painted On Crematorium Wall) बनाई गई है। आज महाशिवरात्रि के मौके पर इस श्मशान भूमि की इस वक्त जमकर चर्चा हो रही है। बता दें कि साथ ही यहां के कुछ वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

महादेव

दीवार पर महाकाल 

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, नाले गांव स्थित श्मशान घाट की दीवार पर वहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने भगवान शंकर की तस्वीर बनाई है। इस कर्मचारी का नाम देवधर भोईर है। जानकारी मिली है कि देवधर नवापुर गांव के स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा तक आर्ट्स में पढ़ाई की। वह और अधिक सीखना चाहते थे। हालांकि, स्थिति खराब होने के कारण वह आगे की शिक्षा नहीं ले सके, लेकिन आज उनके इस नायाब कलाकारी के सभी लोग फैन बन गए। 

पेंट और ब्रश से मनोहारी प्रतिमा 

अक्सर आपने सुना ही होगा कि एक कलाकार और उसके अंदर की कला ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रहती। हाथों में कला रखने वाले देवधर को इस शमशान की ऊबड़-खाबड़ दीवारों में भी भगवान नजर आते थे। हाथ में पेंट और ब्रश लेकर उन्होंने सीधे तौर पर शिव शंकर की अनोखी कलाकृति बनाई है, जिसे देख हर कोई दंग है।