child vac

    Loading

    मुंबई: कोरोना (Corona) की नियंत्रण में आने के बाद कुछ देशों में आए ओमीक्रोन (Omicron) के सब वेरिएंट (Sub Variants) के कारण केंद्र सरकार ने 18 वर्ष की आयु से अधिक वाले नागरिकों को कोरोना प्रिकॉशन डोज (Precaution Dose) देने का निर्णय लिया है। उसकी योजना तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार के निर्णय को देखते हुए बीएमसी (BMC) ने भी 200 सेंटरों पर प्रिकॉशन डोज लगाने की तैयारी शुरु कर दी है। मुंबई (Mumbai)में 18 वर्ष की आयु से ऊपर 92 लाख 36 हजार नागरिक हैं।

    मुंबई में मार्च 2020 में कोरोना का संक्रमण शुरु हुआ था। लगभग एक वर्ष के बाद 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरु हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स, और उसके क्रमश: 18 वर्ष से उपर सभी लोगों को टीका देने लगाया गया। अब तक 100 प्रतिशत लोगों को पहला डोज और 99 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से से उपर आयु के नागरिकों दूसरा डोज लेकर 90 दिन हो गया है उन्हें प्रिकॉशन डोज दिया जा रहा है। अब तक 3 लाख 84 हजार 794 लोगों को प्रिकॉशन डोज दिया गया है।

    अब तक दो करोड़ लोगों को लगा टीका

    बीएमसी के माध्यम से वैक्सीनेशन शुरु होने के बाद अब तक 2 करोड़ 4 लाख 50 हजार 938 डोज लगाए गए हैं। 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 15 हजार 239 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है।

    प्रिकॉशन डोज देने का निर्देश केंद्र से मिलने पर बीएमसी ने आवश्यक कार्रवाई कर तुरंत टीकाकरण शुरु करेगी। इसके लिए जरुरी टीकाकरण केंद्रो की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    -सुरेश काकानी, अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी

    मुंबई में शुक्रवार को मिले कोरोना के 38 नए मरीज

    मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 38 नए मरीज मिले। लंबे समय के बाद एक मरीज की मौत दर्ज की गई। शुक्रवार को मिले मरीजों में केवल 1 मरीज को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। एक मरीज की मृत्यु के साथ कोरोना और अन्य कारणों से होने मृतकों की संख्या 19,558 हो गई है।