Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh did not appear before ACB, was issued summons in extortion case
File Photo

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह (Paramveer Singh) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे (Anoop Dange) की परमबीर सिंह के खिलाफ शिकायत की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। अनूप डांगे ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र (Letter) लिखकर गांव देवी के पब मलिक और परमबीर सिंह के बीच संबंधों की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। 

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अब जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई है। इस बात की जानकारी आपराधिक जांच विभाग ने अनूप डांगे को दी है।  पिछले साल इंस्पेक्टर अनूप डांगे ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पब मालिक के साथ परमबीर सिंह के संबंधों की जांच की मांग की थी। उस समय गांवदेवी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे को एक वरिष्ठ के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर संदेश भेजने के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

    क्या था पूरा मामला

    पुलिस निरीक्षक अनूप संभाजी डांगे का तबादला गांवदेवी पुलिस स्टेशन से साउथ रीजनल सर्कल डिवीजन में उस वक्त किया गया था।  गांवदेवी पुलिस 23 नवंबर 2019 को गांवदेवी में डर्टी बन्स पब को बंद करने गई थी, क्योंकि यह देर रात तक खुला था।  उस वक्त पुलिस कांस्टेबल संतोष पवार की पिटाई कर दी गई थी।  इस मामले में जीतू नवलानी आरोपी थे।