Safety Negligence on MTHL, People Taking Selfie and Making Reel, Selfie on MTHL, Reel on MTHL, MTHL, MTHL Safety, अटल सेतु पर सेल्फी, Selfie on Atal Setu, Safety Negligence on Atal Setu, Reel on Atal Setu

Loading

  • सेल्फी लेने और रील बनाने पहुंचे हजारों लोग
  • सतर्कता बरतने की MMRDA ने की अपील

नवभारत न्यूज नेटवर्क

मुंबई: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे सी ब्रिज (MTHL), अटल बिहारी वाजपायी सिवड़ी न्हावा सेवा अटल सेतु (Atal Setu) का उद्घाटन किया। जिसे शनिवार सुबह 08:00 बजे से आम जनता के लिए खोल दिया गया। ब्रिज खुलने के बाद से हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। ब्रिज पर ड्राइव कर रहे, वी-लाॅग बना रहे हैं, अवर्णनीय दृश्य का आनंद ले रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच हैरान करने वाली बात यह है कि ज्यादातर लोग बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर सेल्फी (Selfie on Atal Setu) ले रहे है और रील (Reel on MTHL) बना रहे हैं। इन सब कार्य शैलियों के कारण सुरक्षा को नजरअंदाज (Safety Negligence on MTHL) किया जा रहा है। बता दे की मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने एक व्यू गैलरी बनाई है, जहां पर लोग सेल्फी ले सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी लोग बीच रास्ते पर उतर कर सेल्फी ले रहे हैं। साथ ही साथ कूड़ा भी फेंक रहे हैं। 
 
 
MMRDA ने जताई दुर्घटना की आशंका 
एमएमआरडीए ने इसको लेकर एकस पर ट्वीट भी किया है और लिखा है कि आम जनमानस की सेवा के लिए अटल सेतु शुरू कर दिया गया है। इस ब्रिज पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से लोग चार व्हीलर चला सकते हैं। लेकिन ब्रिज पर गाड़ी रोक कर सेल्फी न ले, इससे दुर्घटना हो सकती है। लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। 
 
Safety Negligence on MTHL, People Taking Selfie and Making Reel, Selfie on MTHL, Reel on MTHL, MTHL, MTHL Safety, अटल सेतु पर सेल्फी, Selfie on Atal Setu, Safety Negligence on Atal Setu, Reel on Atal Setu

सुरक्षा की उड़ाई जा रही धज्जियां
एकस पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जहां पर एक महिला और पुरुष को एमटीएचएल ब्रिज के किनारे एक खंभे पर खड़ा हुए देखा जा सकता है और लोग उन्हें देख रहे हैं. फोटो को देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि ब्रिज तो एम्यूजमेंट पार्क के मजे दे रहा है। महज 250 रुपये में एम्यूजमेंट पार्क का मजा लिया जा सकता है। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि अब तो पैसा वसूल करके ही जाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारतीयों ने ऐसा पुल पहली बार देखा है और इस वजह से उनका यह सुभाव नाजमी है, जिसके रिप्लाई में एक यूजर लिखता है कि भले ही कोई किसी चीज को पहली बार देखे, लेकिन उसे देखकर ऐसी हरकत नहीं की जानी चाहिए। इससे उनके अज्ञानता का प्रदर्शन होता है। 

 
Safety Negligence on MTHL, People Taking Selfie and Making Reel, Selfie on MTHL, Reel on MTHL, MTHL, MTHL Safety, अटल सेतु पर सेल्फी, Selfie on Atal Setu, Safety Negligence on Atal Setu, Reel on Atal Setu

कूड़ा भी फेक रहे लोग
फोटो में एक महिला को अपने परिवार के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। लेकिन उस फोटो में महिला के पैर के पास 2 नारियल फेंका हुआ भी देखा जा सकता है, जो उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। इतना ही नहीं महज 2 दिनों में एमटीएचएल के विऊ पॉइंट के वहां भी लोगों ने गुटखा खा कर थूका है। एक अधिकारी का कहना है कि यदि लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तो सरकार कितना भी विकास कर ले, वो कम ही होगा। 

राम कुमार, विशेषज्ञ
सरकार केवल नए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर सकती है। रखरखाव नागरिकों का कर्तव्य है, जो दुर्भाग्य से भारतीयों के जीन में नहीं है। यदि आज इस ब्रिज की चर्चा देश-विदेश में हो रही है, तो सच में यह ख़ास है। लेकिन अब लोगों को भी इस ब्रिज का मज़ा समझदारी के साथ लेना चाहिए, न कि खराब हरकतें कर के। यदि भारतीयों को विकास चाहिए तो उन्हें ऐसी चीज करने से बचना चाहिए वरना विकास होने के बावजूद भी असल मायने में विकास नहीं हो पाएगा।