sanjay-raut
Pic: ANI

    Loading

    मुंबई /दिल्ली: शिवसेना सांसद संजय राऊत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में एकनाथ शिंदे की सरकार (Eknath Shinde Government) ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है और राज्य में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन (Change of Power) होगा। उन्होंने यह बात दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कही। राउत ने कहा कई विधायक भावुक होकर शिंदे गुट (Shinde Camp) में चले गए हैं, लेकिन अब उनका मोहभंग हो रहा है। 

    उन्होंने कहा कि शिंदे गुट के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और यह सभी विधायक वापस लौटेंगे। राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 1 अगस्त से 16  बागी विधायकों के बारे में सुनवाई शुरू होने वाली है। उन्होंने विश्वास जताया है कि शीर्ष अदालत के फैसले में इन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    शिंदे सरकार पर दिल्ली का रिमोट

    राउत ने कहा कि शिंदे सरकार दिल्ली के रिमोट से चल रही है। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद शिंदे अब तक 5 बार दिल्ली जा चुके हैं। राउत ने कहा कि नई सरकार में शिंदे के पास अपना फैसला लेने का कोई अधिकार नहीं है। वे पूरी तरह से बीजेपी पर निर्भर हैं।

    कई विधायक मानसिक रूप से वर्तमान सरकार में नहीं हैं, वे भ्रमित हैं। शिंदे गुट के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और अगर भविष्य में महाराष्ट्र में सत्ता का एक और परिवर्तन होता है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होना चाहिए।

    -संजय राउत, उद्धव गुट के प्रवक्ता

    संजय राउत को उनके सपनों में जीने दीजिए। हमारी सरकार को 166 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। लोकसभा में भी हमारे 12 सांसद हैं। राउत कितना भी दावा कर लें, उनके सपने सच नहीं होने वाले हैं।

    -एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र