मुंबई के दादर में गिरा पेड़, दुर्घटना में घायल हुई टीचर

Loading

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में मानसून के दौरान दुर्घटनाओं का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई के भीड़ वाले इलाके दादर (Dadar) से पेड़ गिरने की घटना सामने आयी है। दुर्घटना में एक टीचर (Teacher) के घायल होने की खबर है। ये घटना सोमवार सुबह तड़के हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला। 
 
दादर के एन सी केलकर मार्ग के कार्नर पर सुबह 7 बजे एक पुराना पेड़ गिरा गया। जिसमे स्कूल जा रही शिक्षिका दबकर गंभीर रुप घायल हो गई। कान्वेंट स्कूल में पढ़ाने जा रही रोमेडा डिसूजा दादर स्टेशन से उतरकर फुटपाथ से होकर स्कूल की तरफ जा रही थी। सड़क किनारे खड़ा पुराना पेड़ उन्हीं के ऊपर गिर गया। 
 
 
स्थानीय लोगों की सहायता से शिक्षिका को बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर पुलिस व दमकल की गाड़ी कुछ ही समय में पहुंच गई। लेकिन एम्बुलेंस को पहुंचने में आधा घंटे का समय लग गया, जिससे स्थानीय लोगों ने रोष जताया।