Viral Video : Thief flees with woman's mobile phone from auto in Mumbai, watch video

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक महिला (Woman) का मोबाइल (Mobile) फोन महज़ चंद सेकंड में गायब हो गया। ऑटो (Auto) में सवार महिला जब तक कुछ समझ पाती मोबाइल चोरी करनेवाला शख्स गायब हो चूका था। लेकिन यह पूरी घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल इस घटना की ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रही हैं। 

    दरअसल, मुंबई में अनलॉक होने के बाद अब ज़्यादातर बिज़नेस और ऑफिस खुल चुके हैं। इसके साथ ही मुंबई की मार्केट्स में भीड़ दिखाई देखि जा सकती है तो वहीं शहर की सड़कों पर भी ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की इलाके में ट्रैफिक जाम जैसी स्तिथि है। तभी अचानक एक ऑटो रिक्शा आकर रुकता है। इस ऑटो में एक महिला सफर कर रही है। इसके बाद एक शख्स पैदल चलते हुए ऑटो रिक्शा के पास आता है और बड़े ही आराम से उसका मोबाइल फोन उठा लेता है। जब तक ये महिला कुछ भी समझ पाती है वो शख्स दौड़ने लगता है और फिर गायब हो जाता है। महिला उसके पीछे दौड़ती है और उसे पकड़ने की कोशिश करती है। इस बीच लोगों की भीड़ भी जमा हो जाती है। 

    दिन दहाड़े हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। हालांकि इस घटना को लेकर फिलहाल साफ़ नहीं है कि आगे क्या हुआ लेकिन घटना खार इलाके में खार सब वे के पास की बताई जा रही है।