Worli-Sewri Connector

    Loading

    मुंबई: एमटीएचएल (MTHL) से जुड़ने वाले वर्ली-शिवड़ी कॉरिडोर कनेक्टर (Worli-Sewri Corridor Connector) का काम निर्धारित अवधि में पूरा होता नहीं दिख रहा है। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक 40 प्रतिशत काम भी नहीं हो पाया है। एमएमआरडीए (MMRDA) की तरफ से शुरू वर्ली-शिवडी कनेक्टर प्रोजेक्ट का भूमिपूजन पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 21 फरवरी 2021 को किया था। वैसे वेस्ट मुंबई को ईस्ट मुंबई से जोड़ने वाले इस कनेक्टर की मांग 2013 से ही जाती रही। उस समय इस्टर्न एक्सप्रेस वे भी तैयार हो गया था।

    उल्लेखनीय है कि यातायात की दृष्टी से महत्वपूर्ण वर्ली-शिवडी कनेक्टर राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। इसके पहले आदित्य ठाकरे इस प्रोजेक्ट को लेकर लगातार एमएमआरडीए अधिकारियों के साथ बैठक करते थे। वर्ली-शिवडी कनेक्टर का अधिकांश हिस्सा आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस कनेक्टर से जहां ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलनी है, वर्ली सीधे नवी मुंबई से जुड़ेगा। यह कॉरिडोर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक के साथ एमटीएचएल से जुड़ जाएगा।

    556 पेड़ो का होगा ट्रांसप्लांट

    निर्माणाधीन मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक से वर्ली-शिवडी कनेक्टर से जुड़ने वाले इस कॉरिडोर के बीच में कुछ निर्माण और सैकडों पेड़ आ रहें है।उ न पेड़ों को हटाने की परमिशन को लेकर काफी सजेशन और आब्जेक्शन हुए, कनेक्टर के बीच आने वाले 556 पेड़ों को ट्रांसप्लांट किए जाने का निर्णय भी लिया गया।

    1276 करोड़ रुपए की परियोजना

    बहुउद्देश्यीय वर्ली-शिवडी कनेक्टर प्रोजेक्ट की कुल लागत 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा होने की संभावना है। वैसे 2013 के शुरुआत में इसकी लागत 575 करोड़ आंकी गई थी, परंतु धीरे-धीरे 1250 करोड़ के उपर पहुंच गई। बताया गया कि देरी होने के साथ इसकी लागत और बढ़ेगी। प्रोजेक्ट अफेक्टेड पीपल अथार्थ पीएपी को लेकर काफी समय तक विवाद से से मामला अटका था, हालांकि अब वह सुलझा लिया गया है। 

    इस्टर्न एक्सप्रेस वे पर कई ब्लॉक लेने की आवश्यकता भी 

    प्रस्तावित योजना के अनुसार, एलिवेटेड कॉरिडोर अलाइनमेंट लिंक शिवड़ी  रेलवे स्टेशन के पूर्व की ओर एमटीएचएल के शिवड़ी  इंटरचेंज से शुरू होता है और बांद्रा-वर्ली सी लिंक और वर्ली सी-फेस के पास कोस्टल रोड को जोड़ेगा। इस काम के लिए इस्टर्न एक्सप्रेस वे पर कई ब्लॉक लेने की आवश्यकता भी है।