President Draupadi Murmu

Loading

नागपुर. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 4 जुलाई की शाम आगमन हुआ. वे राजभवन में रात विश्राम करेंगी. 5 जुलाई को गड़चिरोली स्थित गोंडवाना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. उसके बाद कोराडी स्थित सांस्कृतिक केन्द्र का लोकार्पण उनके हाथों होगा. महामहिम का स्वागत राज्य के राज्यपाल रमेश बैस, पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, सीएम एकनाथ शिंदे, डीसीएम देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अधिकारियों ने किया.

राष्ट्रपति बनने के बाद महामहिम द्रौपदी मुर्मू का यह पहला नागपुर दौरा है. कोराडी में भारतीय विद्या भवन की ओर से रामायण सांस्कृतिक केन्द्र बनाया गया है जिसमें रामायण एवं स्वतंत्रता की लड़ाई की वर्ष 1857 से 1947 तक संघर्ष की सचित्र जानकारी दी गई है. साथ ही परमवीर चक्र से सम्मानित 20 सैनिकों की भी जानकारी दी गई हैं. लोकार्पण अवसर पर उपरोक्त सभी मान्यवर उपस्थित रहेंगे.

6 को अदिवासी समूह से चर्चा

राष्ट्रपति 5 जुलाई की सुबह हेलीकॉप्टर से गड़चिरोली जाएंगी. 10.30 बजे गोंडवाना यूनिवर्सिटी की प्रशासकीय इमारत व परीक्षा भवन का शिलान्यास उनके हाथों होगा. दीक्षांत समारोह में सहभागी होंगी. शाम 5 बजे कोराडी में सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करेंगी. 6 को सुबह 8.45 से 9.25 बजे तक आदिवासी समूह के प्रतिनिधियों से राजभवन में चर्चा करेंगी. 10.15 बजे विमानतल से मुंबई रवाना होंगी.