
नागपुर. नागपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6903 गुरुवार को करीब दो घंटे लेट हुई, जिसके चलते मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों में काफी नाराजगी जताई जा रही है। इस संबंध में इंडिगो से जुड़े स्टाफ के लोग भी सही तरीके से कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे।
दरअसल, नागपुर के हवाई अड्डे से 8:35 पर रवाना होने वाली फ्लाइट 10:00 तक नहीं उड़ पायी। यह फ्लाइट पहले 9:10 के लिए रीशेड्यूल हुई इसके बाद इसे दोबारा रात 10:15 के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया बार-बार समय बदले जाने से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वही हवाई अड्डे पर मौजूद संबंधित अधिकारी केवल इंतजार करने और अनाउंसमेंट सुनने के लिए कहते रहे।
इससे पहले 5 अगस्त को इंडिगो एयरलाइंस के केंद्रीय सर्वर (ओसीसी) के डाउन हो गया था। इसके कारण यात्रियों को न तो ऑनलाइन फ्लाइट की जानकारी मिली और न ही बुकिंग हो पाई। वहीं सीट का एलॉटमेंट का ब्योरा भी नहीं मिला और न तो टिकट रद्द हो पाईं। इसके अलावा फ्लाइट्स भी लेट हुई।
इंडिगो के अधिकारीयों के अनुसार तकनीकी समस्या की वजह से दोपहर 12 बजे से इंडिगो का सर्वर डाउन हो गया था जो कि साढ़े 5 घंटे ठप रहने के बाद शाम 5.30 को शुरू हुआ। इसके बाद भी बीच-बीच में सर्वर के डाउन होने का दौर चलता रहा। इसके कारण कामकाज पर काफी असर पड़ा साथ ही यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।