maharashtra-lok-sabha-elaction-2024
महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: कांग्रेस चुनाव समिति (Congress Election Committee) की बुधवार को हुई बैठक में तीसरी सूची (Lok Sabha Elections 2024) के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ ही समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। 

इस बैठक में महाराष्ट्र (Maharashtra Lok Sabha Seat), राजस्थान, गुजरात समेत कई अन्य राज्यों की सीटों पर चर्चा की गई।  महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने बैठक के बाद बताया कि समिति ने राज्य की 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही बैठक में मध्य प्रदेश की 18 सीटों समेत अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना समेत आठ राज्यों की तकरीबन 100 से ज्यादा सीटों पर चर्चा की गई।  कांग्रेस अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

महाराष्ट्र की 12 सीटों में चंद्रपुर विजय वडेट्टीवार, अमरावती बळवंत वानखेड़े, नागपुर विकास ठाकरे, सोलापूर  प्रणिती शिंदे, कोल्हापूर शाहू छत्रपति, पुणे रवींद्र धंगेकर, नंदुरबार – गोवाशा पाडवी,  गोंदिया- भंडारा, प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, गड़चिरोली नामदेव किरसान, अकोला, अभय पाटिल, नांदेड़ वसंतराव चव्हाण, लातूर डॉ कलगे या नावावर शिक्का मोर्तब शामिल हैं।