Plastic
File Photo

    Loading

    येवला: येवला नगरपालिका की टीम ने पुलिस की मदद से शहर में 165 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त (Single Use Plastic Seized) किया है। इस कार्रवाई के दौरान सभी से पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना (Fine) भी वसूला गया। नगरपालिका ने 1 जुलाई, 2022 से शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर प्रतिबंध लगाया है। दुकानदारों, विक्रेताओं और आम नागरिकों की जानकारी के लिए सार्वजनिक नोटिस भी दी गई थी। 

    शहर के होटलों और मंगल कार्यालयों में प्लास्टिक की प्लेट, चम्मच के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। कटोरे और गिलास जैसी प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग के खिलाफ भी नोटिस जारी की गई है। 

    नगरपालिका ने प्रतिबंध का पालन न करने वालों से वसूला जुर्माना

    कई दुकानदार खुलेआम और गुप्त रूप से उनका उपयोग करते रहें, इसलिए उक्त अभियान चलाया गया और प्रतिबंध का पालन न करने वालों से जुर्माना वसूला गया। शहर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक नितिन खंडागले, नगर स्वच्छता निरीक्षक सागर जावरे, गोविंद गावंडे, प्रतीक उंब्रे, पुलिस कांस्टेबल पगार, राहुल कमोदकर, महादेव मिसाल, विलास पटोले आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।