nashik-accident-chalisgaon-nandgaon-road-accident-farmer-died-on-the-spot
File Photo

    Loading

    नासिक: सिन्नर-शिर्डी महामार्ग (Sinnar-Shirdi Highway) के मुसलगांव एमआईडीसी शिवार (MIDC Shiwar)  में एक निजी बस ने मुंबई (Mumbai) के दो साईं भक्तों को कुचल दिया। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। मृतकों के नाम संजय शंभू जाधव और महेश शंकर सिंह हैं। 

    मुंबई स्थित साईं संस्कृति फाउंडेशन और राज प्रतिष्ठान की ओर से निकाली गई पैदल पालखी दिंडी शिर्डी जा रही थी, जिसमें संजय और महेश शामिल थे। सिन्नर के मुसलगांव औद्योगिक वसाहत में एक संस्था के कार्यालय के पास पालखी रुकी थी। पालखी की यात्रा दोबारा शुरू होने के बाद मुंबई से शिर्डी की ओर जाने वाली निजी बस ने संजय और महेश को कुचल दिया। साथ ही चालक बस लेकर शिर्डी की दिशा में फरार हो गया। 

    एमआईडीसी पुलिस ने बस चालक को किया गिरफ्तार

    दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत चालक को गिरफ्तार करते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया।