वेतन की मांग, देवलाली कैन्टोंमेट बोर्ड कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Loading

देवलाली कैंप. देवलाली कैन्टोंमेट बोर्ड (Deolali Cantonment Board) कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिसका विरोध कैन्टोंन्मेट एंप्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने काला फीता लगाकर प्रदर्शन कर किया।

इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष एम.आई. खान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहोरीलिया, सचिव संजीव राजोरा, सदस्य किशोर सालवे, विनोद खरालिया, राजबीर सुमेरा, चित्रा सोनवणे, पेन्शनर लतीफ शेख, रोहिदास शेंडगे, शीला भरोसे, हरीचंद्र सारस, जगपाल चांडालिया, विजय बुंदेले, घनश्याम गील, वामन लोंढे, भरत सारस, केशव बोराडे, केशव शिंदे आदि उपस्थित थे।

अपनी मांगों के बारे में जानकारी देते हुए यूनियन के अध्यक्ष एम.आय. खान ने कहा कि कैन्टोंमेट बोर्ड प्रशासन आरोग्य कर्मचारी और लिपिक को समय पर वेतन नहीं दे रहा है। इसके चलते कर्मचारी बैंक और फाइनेंस द्वारा लिए गए कर्ज की किश्त समय पर नहीं दे पा रहे हैं। परिणामस्वरूप कर्मचारियों को दंड भरना पड़ रहा है। इस समस्या से कर्मचारियों को राहत दिलाने के लिए कैटोंन्मेट बोर्ड प्रशासन समय पर वेतन करने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर थाली नाद आंदोलन किया जाएगा।