Nashik Municipal Corporation suffered a setback of 150 crores in the first quarter, the councilors may have to face problems

    Loading

    नाशिक : आगामी नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) चुनाव (Election) के लिए महिला आरक्षण घोषित करने के बाद अब नाशिक जिला परिषद (District Council) के 84 गट और पंचायत समिति के 168 गण के लिए प्रारूप रचना (Drafting) घोषित की गई। 11 गट और 22 गण बढ़ने से 11 तहसील के गटों में बड़े तौर पर बदलाव किया गया है। इसके चलते दिग्गजों को जोर का झटका लगा है। 8 जून तक प्रारूप रचना को लेकर नागरिक आक्षेप दर्ज कर सकते है। 

    जिलाधिकारी ने प्रारूप रचना का प्रस्ताव घोषित किया

    बता दे, कि राज्य चुनाव आयोग ने फरवरी महीने में नाशिक जिला परिषद के गट और पंचायत समिति के गण के लिए प्रारुप रचना कार्यक्रम रद्द करते हुए प्रारुप रचना का सुधारित कार्यक्रम घोषित किया था। गट और गण के प्रारुप रचना को अनुमति के अधिकारी विभागीय कमिश्नर राधाकृष्ण गमे को दिए गए। चुनाव आयोग के नियोजित कार्यक्रम के तहत 25 मई को जिला प्रशासन ने प्रारूप गट और गण की रचना तैयार कर प्रस्ताव विभागीय कमिश्नर को पेश किया था। विभागीय कमिश्नर राधाकृष्ण गमे ने प्रस्ताव की जांच कर उसे अनुमति देने के बाद 31 मई को प्रारूप प्रस्ताव जिलाधिकारी को पेश किया।  इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रारूप रचना का प्रस्ताव घोषित किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय सहित तहसील कार्यालय, जिला परिषद आदि जगह पर नागरिकों को देखने के लिए प्रस्ताव की प्रत लगाई गई है। प्रारूप प्रस्ताव में गट व गण की सीमा रेखा में बड़े तौर पर बदलाव किए गए है। 

    मालेगांव तहसील में 2 गट बढ़ गए

    गट की संख्या 73 से 84 तक पहुंच गई है। देवला, नांदगाव, येवला और इगतपुरी इन 4 तहसीलों में एक भी गट और गण नहीं बढ़ा है। सिन्नर, बागलाण,  दिंडोरी, पेठ, कलवण, सुरगाणा, त्र्यंबकेश्वर, नाशिक व चांदवड़ तहसील में प्रत्येकी एक गट बढ़ गया है। मालेगांव तहसील में 2 गट बढ़ गए है। निफाड़ तहसील के ओझर गट रद्द होने से यहां के 10 गट की पुनर्रचना की गई है। 

    तहसील निहाय नए सिरे से तैयार हुए गट इस प्रकार 

    बागलाण तहसील में पहले 7 गट थे। अब पठावे दिगर यह गट रद्द करते हुए डांगसौदाने और मुल्हेर यह नया गट बनाया है। मालेगाव तहसील में पहले 7 गट थे। अब वडनेर गट रद्द करते हुए नए सिरे से अस्ताणे, वडेल, टाकली ऐसे 2 गट बना दिए है। अब तहसील में गट की संख्या 9 हो गई है। कलवण तहसील में पहले 4 गट थे। खर्डे दिगर गट रद्द करते हुए पुनद नगर और दलवट ऐसे 2 नए गट बनाने से कुल गट की संख्या 5 हो गई है। सुरगाणा तहसील में पहले 3 गट थे। हट्टी गट रद्द करते हुए भदर व बोरगाव नया गट बनाने से कुल गट 4 हो गए है। पेठ में हपले 2 गट थे। धोंडमाल गट रद्द करते हुए सुरगाणे और कुंभाले यह नया गट बनाने से कुल 3 गट हो गए है। दिंडोरी तहसील में पहले 5 गट थे। वरखेडा यह नया गट बनाने से कुल गट की संख्या 6 हो गए है। चांदवड़ तहसील में पहले 4 गट थे। धोंडाबे यह नया गट बनाने से कुल गट की संख्या 5 हो गई है। निफाड़ तहसील में पहले 10 गट थे। ओझर गट रद्द होने से 10 गटों की पुनर्रचना की गई। साथ ही नए सिरे से पिंपलस गट बनाया गया। नाशिक तहसील में 4 गट थे। पिंप्री सय्यद यह नया गट बनाने से कुल गट 5 हो गए है।  त्र्यंबकेश्वर तहसील में पहले 3 गट थे। ठाणापाडा गट रद्द करते हुए बेरवल और वाघेरा गट बनाने से कुल गट 4 हो गए है। सिन्नर तहसील में पहले 6 गट थे।  नायंगाव, देवपुर, चास और ठाणगाव इन गांवा को मिलाकर नए गट की पुनर्रचना की गई है। नए सिरे से मालेगाव, सोमठाणे, पांगरी बु, दापूर, शिवडे यह गट तैयार होने से कुल 7 गट बन गए है।