Sexual Harassment
Representative Pic

    Loading

    सातपुर : म्हसरूल के आधार आश्रम में नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) का लैंगिक शोषण (Sexual Abuse) होने की घटना कुछ दिनों पूर्व सामने आई है। इस बीच अंबड पुलिस स्टेशन (Ambad Police Station) सीमा क्षेत्र में पिता-कन्या के रिश्ते (Father-Daughter Relationship) को कालिख पोतने वाली जानकारी सामने आई है। किराए के मकान में रहने वाले जन्मदाता पिता ने अपनी 22 वर्षीय कन्या के साथ 7 वर्ष तक कुकर्म करने शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। 

    इसके बाद पुलिस ने कुकर्मी पिता को गिरफ्तार किया है। अंबड पुलिस ने कुकर्मी के खिलाफ पोक्सो कानून के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ित कन्या अपनी मां, छोटे भाई और कुकर्मी पिता के साथ रहती है। कुकर्मी पिता अपनी कन्या पर 2016 से सितंबर 2022 के बीच कई बार कुकर्म किया। इसकी जानकारी समाज को मिलने पर बदनामी होने का डर पिता ने पीड़ित के दिल में निर्माण किया। इस दौरान उसकी उम्र केवल 15 वर्ष थी। दरमियान कुकर्मी ने पीड़ित को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। इसलिए उसके खिलाफ बाल लैंगिक अत्याचार संरक्षण (पोक्सो) कानून के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस कुकर्मी पिता को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया करने पर कोर्ट ने उसे पांच दिनों की रिमांड पर पुलिस को सौंपा।  मामले की जांच अंबड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भगीरथ देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक निंबालकर और उपनिरीक्षक सुनील बिडगर कर रहे हैं। 

    घर और बाहर दोनों तरफ अत्याचार

    नासिक शहर में दिनों दिन नाबालिग लड़कियों पर अत्याचार बढ़ने से उनकी सुरक्षा का मुद्दा गंभीर बनता जा रहा है। अब तक, घर के बाहर लड़किया असुरक्षित होने की बात कहीं जा रही थी, लेकिन अब अंबड में पिता ने अपनी कन्या पर 7 वर्षो तक अत्याचार करने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद घरों में कन्याएं सुरक्षित है क्या? यह प्रश्न गंभीर बन गया है।