death
Representational Pic

    Loading

    त्र्यंबकेश्वर : तहसील के धुमोडी में तेंदुए (Leopard) ने 7 वर्षीय बालिका (Girl) पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत (Death) हो गई। कृषि मजदूर एकनाथ लखमा वाघ की 7 वर्षीय बालिका रूचिता उर्फ रूचा एकनाथ वाघ घर के बाहर रस्ते पर खेल रही थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे तेंदुए ने रूचिता पर घातक हमला करते हुए उसे उठा कर अपने साथ लेकर गया। इसकी भनक लगने के बाद ग्रामीणों ने चिल्ला पुकार करते हुए बालिका की तलाश शुरू की। वन विभाग (Forest Department) और पुलिस प्रशासन (Police Administration) को अवगत किया। उन्होंने इको टीम के सदस्यों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। 

    तेंदुए को पकड़ने की मांग

    दरमियान रात 11 बजे के आसपास रुचिरा का शव धुमोडी परिसर के जंगली फलों की झाड़ियों में मिला। इसके शरीर का कुछ हिस्सा तेंदुए ने खाया था। इस दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक चंद्रभान जाधव, सचिन गवली, कैलास अहिरे, सचिन गांगुर्डे, वनाधिकारी विवेक भदाणे, बोकडे, शिंदे, जगताप, इको टीम के वैभव भोगले, अभिजीत महाले, सरपंच शांताराम आहेर, निवृत्ती बोडके, मनोहर उदार, कैलास आहेर, केरू आहेर आदि उपस्थित थे। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल देखा जा रहा है। सरपंच शांताराम आहेर ने तत्काल नरभक्षी तेंदुए को कैद करने की मांग वन विभाग से करते हुए कहा, इस परिसर में कुल तीन तेंदुए का संचार है। जिन्होंने अब तक भेड़ सहित अन्य पशुओं को अपना शिकार बनाया है। पहिली बार तेंदुए ने मनुष्य पर हमला किया है। 

    घर के बाहर मिर्ची धूम्रपान करने की अपील

    वन विभाग ने सभी ग्रामीणों को रोज रात को अपने घर के बाहर मिर्च का धुआं करने की अपील की। इससे तेंदुआ निवासी इलाकों की ओर नहीं आएगा। कृषि मजदूर एकनाथ लखमा वाघ मूल रूप से पालघर जिले के मोखाड़ा स्थित केलघर निवासी है, जो मजदूरी के लिए त्र्यंबकेश्वर के धुमोडी निवास कर रहा रहा है। इसके साथ उसकी पत्नी दो पुत्र, दो कन्या है। इसमें से आयु में सबसे छोटी रुचिरा की तेंदुए के हमले में मौत हुई है। त्र्यंबकेश्वर पुलिस ने आकस्मिक मौत का प्रकरण दर्ज किया गया है।