Water Crisis
File Photo

    Loading

    जलगांव : जिले का नाम जलगांव (Jalgaon) और लगातार वर्षा के बावजूद जलगांव के लोगों को पानी (Water) नहीं मिल रहा है। भारी वर्षा से भले ही जिले के जलाशय भर गए हों लेकिन जलगांव के लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, इसलिए जिले में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। जलगांव वासियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कहा जा रहा है कि जलगांव के लोगों को पीने का पानी अगर नहीं मिल रहा है तो इसके लिए महावितरण (Mahavitaran) और नगर निगम (Municipal Corporation) के कुप्रबंधन जिम्मेदार है। 

    जिले का नाम जलगांव लेकिन लोगों को पानी के लिए पानी नहीं है

    कुसुंबा के पास कहीं महावितरण केबल टूट जाने से वाघूर योजना पर व्यवस्था बाधित होने से शहर में जलापूर्ति ठप हो गई है। जलगांव में जलापूर्ति नहीं होने की स्थिति में लोग यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे है। जिले का नाम जलगांव लेकिन लोगों को पानी के लिए पानी नहीं है। यह विडंबना ही है जलगांव में से ही हर दो दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है और वर्तमान में तो हालत यह है कि कई दिनों से लोग पेयजल से ही वंचित हो गए हैं। 

    पानी न मिलने से लोगों में आक्रोश

    शहर में जलापूर्ति ठप किए जाने के बारे में जलगांव महानगरपालिका की ओर से कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। इसलिए नागरिकों ने पानी आने के इंतजार में काफी समय बिताया, उसके बाद भी लोगों को पेयजल नहीं मिला। पानी न मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जलापूर्ति बाधित होने का कारण वाघुर जलापूर्ति योजना को बिजली आपूर्ति करने वाली केबल क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। विगत गुरुवार को केबल में खराबी की जानकारी होने के बाद महावितरण प्रणाली दो दिन बाद भी फाल्ट की सही लोकेशन का पता नहीं लगा पाई, जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 

    पेयजल की समस्या का समाधान नहीं

    हालांकि महावितरण के कर्मचारियों की ओर से मरम्मत का काम शुरू किया गया, लेकिन फिर भी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ। केबल में फाल्ट को ठीक करने का काम चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण इसे बाधित किया जा रहा है। जहां पांच-छह घंटे में मरम्मत की उम्मीद है, वहीं वर्षा के कारण इसमें और समय लग सकता है। केबल ठीक होने के बाद सात से आठ घंटे की अवधि के बाद जलापूर्ति फिर से शुरू होगी, लेकिन कोई भी यह बताने के लिए तैयार नहीं कि पेयजल आपूर्ति की ठीक तरह से कब होने लगेगी।  

    वाघुर प्रणाली को बिजली की आपूर्ति करने वाली मुख्य केबल खराब हो गया है। मरम्मत का काम चल रहा है और बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद, युद्ध स्तर पर पंप करके पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, यह कहना संभव नहीं है कितना समय लगेगा।

    संजय नेमाडे, जल आपूर्ति अभियंता, जलगांव महानगरपालिका