Nar Bali
Representational Pic

Loading

नासिक. महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक जिले (Nashik District) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खजाने की तलाश में एक 9 वर्षीय बच्चे की नर बलि दी गई। यह घटना जिले के मालेगांव तालुका की है। इस जघन्य अपराध में शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 16 जुलाई को इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर उस समय लड़के का अपहरण कर लिया, जब वह पोहेन शिवार गांव में एक मैदान में खेल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़के का गला काट दिया और उसके शरीर को जमीन में आधा में दफना दिया।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे का शव 18 जुलाई को मिला और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक छिपे हुए खजाने की तलाश में थे और उसने एक अनुष्ठान के तहत लड़के की हत्या कर दी थी। सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)