26 जून से शुरू होगी मनमाड़-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस

    Loading

    नाशिक. कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने महाराष्ट्र में ‘ब्रेक द चेन’ के तहत कई सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिए थे। अंतर-जिला यात्रा के लिए भी ई-पास अनिवार्य कर दिया गया था। नतीजतन रेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण और यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए कई रूटों पर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया था, लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत देश में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या में भारी कमी आई है। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों (Trains) को फिर से शुरू करने का फैसला किया था। 

    मनमाड़ (Manmad) समेत नाशिक जिले में रेल यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया गया है। मनमाड़ और नाशिकवासियों की जीवन रेखा मानी जाने वाली मनमाड़-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस (Manmad-Mumbai Panchavati Express) को शुरू किया जाएगा। मनमाड़-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस 26 जून से शुरू होगी।

    मुंबई-जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस 25 जून से शुरू

    कोरोना मरीजों की घटती संख्या और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 25 जून से मुंबई-जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया गया है। रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने दोनों ट्रेनों को शुरू करने का फैसला लिया है।

    मनपा की बहुचर्चित बस सेवा का ट्रायल रन पूरा

    नाशिक शहर में सार्वजनिक परिवहन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नाशिक मनपा की बहुचर्चित बस सेवा का ट्रायल रन पूरा हो गया है। ट्रायल रन में कुछ बसों को प्रवासियों को बैठा कर चलाया गया। वास्तविक बस सेवा 1 जुलाई से शुरू होगी। पहले चरण में शहर में 5 रूटों पर बसें चलेंगी। ढाई साल से ठप पड़ी बस सेवा को आखिरकार रफ्तार मिल गई है। इस परियोजना की परिकल्पना पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है। भारी विरोध के बाद भी बस सेवा को हरी झंडी दे दी गई।