FADNAVIS-SHINDE
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ आज महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार (Maharashtra Cabinet Expansion)  हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंगलवार की सुबह उनका साथ देने वाले शिवसेना विधायकों से मुलाकात की है । यह मुलाकात दक्षिण मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में हुई। शिवसेना के 55 विधायकों में से 40 ने शिंदे का साथ दिया था। 

    बता दें कि आज 18 विधायक अब से कुछ देर में राजभवन में मंत्रिपद की शपथ लेंगे। इनमें 9 मंत्री बीजेपी और 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के होंगे। पता हो कि महाराष्ट्र में उलटफेर के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि, इसके बाद से कैबिनेट विस्तार लगातार टल रहा था।

    यह हैं मंत्रिमंडल के सदस्य 

    बीजेपी- BJP के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, मंगल प्रभात लोढ़ा, अतुल मोरेश्वर सावे, विजयकुमार गावित और रवींद्र चव्हाण मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    शिंदे गुट से- दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, शंभू राजे देसाई, संदीपन भुमरे, तानाजी सावंत, अब्दुल सतार, दीपक केसरकर, संजय राठोड। 

    गौरतलब है कि शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं आज कुल  कुल 18 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें शिंदे गुट और BJP के नौ-नौ विधायक होंगे। इससे कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। महाराष्ट्र में कुल 43 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार का अगला चरण बाद में होगा।